LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ब्लाइंड मर्डर : कातिल तक पहुंचने को पुलिस को सर्विलांस व सीडीआर ही सहारा

पुलिस ने दस लोगों से घटना के बारे में ली जानकारी

 

ब्लाइंड मर्डर : कातिल तक पहुंचने को पुलिस को सर्विलांस व सीडीआर ही सहारा

सीसीटीवी फुटेजों को पुलिस ने ठीक से देखा है

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। ब्लाइंड मर्डर। अपराध शास्त्र में अंधा कत्ल। किसी पर आरोप नहीं। किसी पर संदेह नहीं। किसी से अदावत नहीं। घटना का कोई साक्षी नहीं। कोई शोर शराबा नहीं। लहूलुहान हाल में अपने ही बेड पर मृत अवस्था में पड़ी एक महिला और दूसरी मंजिल पर टूटी आलमारी। पुलिस के पास एक तहरीर जिसमें अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट और हत्या का आरोप। पुलिस पर घटना के पर्दाफाश का सामाजिक, राजनीतिक व विभागीय दबाव। कुछ इसी माहौल में लार में बुधवार को दिनदहाड़े हुई 60 वर्षीय चंद्रावती देवी पत्नी घनश्याम गुप्ता की हत्या के पर्दाफाश में पुलिस की तीन टीमें काम कर रहीं हैं। केवल लूट रहती तो पुलिस घटना को ही झुठला देती, जैसे स्थानीय कस्बे में हुई लूट की कई शिकायतों को लार पुलिस खारिज कर चुकी है। इस घटना में लूट तो गौड़ है मुख्य अपराध हत्या है। पुलिस किसी पर आरोप तय करेगी तो कोर्ट में उसे ही खड़ा होकर साबित भी करना होगा। इस लिए पुलिस फूंक फूंक कर कदम रख रही है। कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए कातिल तक पहुंचने के लिए पुलिस के पास केवल सर्विलांस, सीडीआर और फॉरेंसिंक साक्ष्य ही सहारा है।
—————–
घटना के बाद से अब तक निरंतर वर्कआउट करने में ही लगी है पुलिस
घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस पहुंची। उसने शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम कराया। सलेमपुर के पुलिस उपाधीक्षक दीपेंद्र शुक्ला ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। एडिशनल एसपी सुनील सिंह ने जांच पड़ताल की। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित परिजनों से बात की। पर्दाफाश के लिए तीन टीमें गठित की। लार में नए थाना प्रभारी तैनात हुए। एसओजी ने डेरा डाला। गुरुवार और शुक्रवार दोनों दिन लार में एडिशनल एसपी, सीओ जमे रहे। पुलिस लगभग दस लोगों से अलग अलग पूछताछ की। पुलिस अब भी घटना के अनावरण के लिए कड़ी से कड़ी जोड़ कर दूध का दूध और पानी का पानी करने के लिए तत्पर है।
———–

बुधवार को लार के दौरा के बाद पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने सुनिए क्या कहा

राजनीतिक सक्रियता भी बढ़ी
चंद्रावती देवी की हत्या पर अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, सलेमपुर के सांसद रमाशंकर विद्यार्थी सहित कई नेता पीड़ित परिवार से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की और घटना के पर्दाफाश की मांग उठाई।
———–

एडिशनल एसपी के नेतृत्व में व्यापार मंडल समन्वय बैठक

किराना व्यवसाई घनश्याम गुप्ता की पत्नी चंद्रावती देवी की हत्या का खुलासा करने के लिए सलेमपुर संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश जायसवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने लार कस्बा चौकी पर एडिशनल एसपी के साथ बैठक की। व्यापार मंडल ने चंद्रावती देवी की हत्या का पर्दाफाश करते हुए अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की।
बैठक में एडिशनल एसपी देवरिया दक्षिणी सुनील सिंह ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि इस घटना का शीघ्र अनावरण होगा।
बैठक में सलेमपुर से आए व्यापारियों ने नवागत थाना प्रभारी लार उमेश बाजपेई की उनके सलेमपुर के कार्यकाल की प्रशंसा की। बैठक में सलेमपुर के सीओ दीपक शुक्ला, निर्वतमान थाना प्रभारी कपिलदेव चौधरी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!