आठ वर्षीय बालिका का शव मिलने से सनसनी
बेहराडाबर में हत्या

फिर हत्या…
भटनी में जख्मी हाल में मिला आठ वर्षीय बालिका का शव
एसपी देवरिया संकल्प शर्मा घटना स्थल पर पहुंचे
स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। जिले को न जाने किसकी बुरी नजर लग गई है। हत्याओं का सिलसिला नहीं थम रहा। इसी बीच बुधवार को भटनी थाना क्षेत्र के बेहराडाबर में एक आठ वर्षीय बालिका का शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। बालिका का शरीर खून से लथपथ था। आशंका जताई जा रही कि किसी दरिंदे ने बालिका के साथ अनहोनी की है। अपना पाप छुपाने के लिए बालिका की हत्या कर दी गई है। घटनास्थल पर एसपी देवरिया, भाटपार के पुलिस उपाधीक्षक समेत कई पुलिस अधिकारी पहुंचकर छानबीन कर रहे हैं।
आठ वर्ष की एक बालिका भटनी थाना क्षेत्र के ही एक गांव की है। वह अपने दादी के मायके में एक शादी समारोह में मंगलवार को आई थी। अचानक रहस्यमय हाल में शादी समारोह के दौरान ही बालिका गायब हो गई। बुधवार को सुबह बालिका का खून से लथपथ शव खेत में मिला। बच्ची अर्धनग्न अवस्था में थी। शव से कुछ दूरी पर उसके कपड़े मिले है। बच्ची के गले पर भी जख्म है। लोगों का कहना है कि उसके साथ हैवानियत हुई है।
सुनिए, देवरिया के एसपी संकल्प शर्मा ने क्या कहा



