एक दिवसीय प्रधानाचार्य बन दिखाया नारी के गौरव को : अल्का

स्वाभिमान जागरण संवाददाता मईल
मईल ( देवरिया )l मिशन नारी शसक्तिकरण के अन्तर्गत छात्रा ने एक दिन के लिए प्रधानाचार्य बन स्कूल के बच्चों एवं समाज के लिए एक अप्रतिम उदाहरण प्रस्तुत किया l नेमा स्थित चंडीका इंटर कालेज कि अल्का यादव ( छात्रा 11वीं ) ने मिशन नारी शसक्तिकरण के अंतर्गत एक दिन के लिए प्रधानाचार्य का पद ग्रहण कर अपने कर्तव्यों का बखूबी पूर्वक निर्वहन किया l सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुज प्रताप सिंह ने आशीर्वाद स्वरुप अल्का को शपथ दिलाकर उसे पदभार ग्रहण कराया l ततपश्चात् विद्यालय के अध्यापकों एवं बच्चों द्वारा करतल ध्वनि से स्वागत किया गया l इसके बाद अल्का ने समझदारी एवं सूझ – बूझ के साथ पूरे दिन अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया गया l इस अवसर पर प्रधानाचार्य एवं गुरुजनों द्वारा उक्त बालिका के नेतृत्व एवं कार्यों की सराहना की गई l इस अवसर पर ज्ञान प्रकाश भगत, प्रभाकर सिंह,राजेश, दिनेश यादव,आदित्य तिवारी, शेषमणि, दुर्गेश यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे l इस आशय की जानकारी दुर्गेश यादव ने दी है l



