देवरियाब्रेकिंग न्यूज़

दरवाजा तोड़कर घर में चोरी,मुकदमा दर्ज

भाटपार रानी,देवरिया। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के बंगरुआ गांव निवासी एक व्यक्ति के घर का दरवाजा तोड़कर चोर घर में रखे गए गहना, कपड़ा, बर्तन सहित नकदी उठा ले गए।वहीं चोरी की घटना की जानकारी गृह स्वामी को उस समय हुई, जब वे अपने रिश्तेदार के यहां से शादी समारोह में शरीक होने के बाद घर वापस लौटे।गृह स्वामी ने चोरी की लिखित तहरीर मुकामी पुलिस को दे दी है।पुलिस को दिए गए तहरीर में बंगरुआ गांव निवासी तेजा शर्मा पुत्र स्व० यमुना शर्मा ने कहा है कि वे सपरिवार 21 नवम्बर 2024 को शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने एक रिश्तेदार के यहां चले गए।उन्होंने अपने घर का सभी दरवाजे को बंद कर दिया।वे बुधवार की सुबह जब सपरिवार घर वापस लौटे तो अपना मुख्य दरवाजे का ताला खोलकर उसे खोलने लगे, लेकिन दरवाजा खुल नहीं रहा था।पता चला कि दरवाजा अंदर से बन्द कर दिया गया है।इस पर उन्हें शक हुआ और वे पीछे के दरवाजे के पास गए।उन्होंने पाया कि घर के पीछे का दरवाजा का ताला टूटा हुआ है।जब वे घर के अंदर गए तो सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था।वहीं घर में रखे गए नकदी समेत गहना,कपड़ा व बर्तन गायब थे।इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष कल्याण सिंह सागर ने बताया कि तहरीर मिली है।।अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

Dainik Swabhiman Jagran

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!