महाराजगंज

दुष्कर्म व पास्को एक्ट का आरोपित गिरफ्तार 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार

महराजगंज क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के वांछित आरोपित को पुलिस ने बुधवार की दोपहर चकरार गांव के पास गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया ।

शीशगढ़ गांव निवासी अमरनाथ पर क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में बीते माह दुष्कर्म सहित पास्को एक्ट में मुकदमा पंजीकृत हुआ था । मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपित फरार था । बुधवार की दोपहर मुखबिर की सूचना पर नेपाल भाग रहे आरोपित को चकरार गांव के पास गिरफ्तार कर लिया गया ।

थानाध्यक्ष बरगदवा अमित कुमार सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से आरोपित को जेल भेज दिया गया ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!