ब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

जनपद में 37 मुसहर टोला में सरकार की पांच योजनाओं के लाभार्थियों को किया गया आच्छादित- डीएम

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

महराजगंज।  उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद प्रदेश की बदहाल मुसहर बस्तियों की कायाकल्प लगातार जारी है । महराजगंज के जिलाधिकारी अनुनय झा ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि एक महीने पहले अभियान चलाया गया था जिसमे जनपद के 37 मुसहर टोलों में प्रदेश और केंद्र सरकार की जो योजनाएं हैं वह मुसहर टोलों में रहने वाले लाभार्थियों को मिल सके । जानकारी के अनुसार जनपद के निचलौल, सिसवा, मिठौरा लक्ष्मीपुर और घुघली ब्लॉक में मुसहर समुदाय के लोग रहते है जिनको केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था लेकिन योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद जिलाधिकारी अनुनय झा की पहल पर बीते 1 महीना के अंदर ही चिन्हित किए गए पांच सरकार की योजनाएं जैसे वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन ,मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं राष्ट्रीय पारिवारिक बाल योजना के तहत 393 लाभार्थी मिले हुए थे जिसमें मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के 37 बच्चे राष्ट्रीय पारिवारिक बाल योजना के तहत दो बच्चे जिसके तहत इन सभी को अनुदान के लिए सेफ़्टी नेट में ले लिया गया और जल्द ही सहायता धनराशि मिल जाएगी इसके अलावा जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि वृद्धा पेंशन ,दिव्यांग पेंशन, निराश्रित पेंशन के तहत 95% लाभार्थियों को लाभ मिलने लगा है । डीएम की पहल पर राज्य और केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देकर लगातार इन बस्तियों में अब विकास देखने को मिल रहा है । डीएम अनुनय झा ने कहा कि जल्द ही अभियान चलाकर जनपद में रहने वाले वनटांगिया गांव में रहने वाले सभी लाभार्थियों को सरकार की सभी योजनाओं से आच्छादित किया जाएगा।

Dainik Swabhiman Jagran

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!