ठाय! ठाय!! ठाय!! पुलिस की गोली लगी, वांछित गिरफ्तार
पुलिस ने मुठभेड़ में नेहाल सिंह हत्याकांड के वांछित को दबोचा

देवरिया पुलिस द्वारा हत्या की घटना में वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार
नेहाल सिंह हत्याकांड में वांछित चल रहे दीपक मिश्रा को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा
स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। दिनांक 07.11.2024 को थाना सुरौली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जद्दु परसिया के पास मुख्य मार्ग पर युवक शुभम सिंह उर्फ नेहाल सिंह पुत्र विश्वजीत सिंह निवासी-बरांव थाना मदनपुर देवरिया की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना सुरौली पर मृतक की मॉ की तहरीर पर मु0अ0सं0-223/2024 धारा-103(1),3(5) भा0न्या0सं0 का अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था। पुलिस टीम द्वारा पूर्व में पुलिस मुठभेड़ में कुल 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था। उक्त अभियोग में वांछित शेष अभियुक्त दीपक मिश्रा पुत्र मन्टू उर्फ ध्रुवनारायण मिश्रा निवासी-रामनाथ देवरिया थाना कोतवाली जनपद देवरिया को आज दिनांक 07.12.2024 को मुखबिर की सूचना पर थाना सुरोली क्षेत्रान्तर्गत विशुनपुर मोड़ तिराहे के पास से पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया, जिसके पैर में गोली लगी है, जो ईलाजरत हैं, स्थिति सामान्य है। जिसके पास से अवैध शस्त्र आदि बरामद हुए। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से पूछ-ताछ की जा रही है। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
सुनिए, एडिशनल एसपी सुनील सिंह ने क्या कहा



