महाराजगंज

नवागत थानाध्यक्ष ने व्यापारियों के साथ किया बैठक, सुरक्षा हेतु दिए टिप्स

व्यापारियों को डिजिटल अरेस्ट व साइबर फ्रॉड को लेकर किया जागरूक

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, लक्ष्मीपुर,

महराजगंज थाना परिसर में मंगलवार को थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने व्यापारी संघ की साथ बैठक किया। जिसमे व्यापारियों से सुरक्षा, स्वच्छता व व्यवस्थित यातायात बनाने के लिए बातचीत करने के साथ ही उनकी सलाह ली गई। थाना प्रभारी ने कहा कि दुकानों की सुरक्षा के लिए सीसी टीवी कैमरे लगाएं। साथ ही किराएदारों व दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों की पूर्ण जानकारी थाने में जमा करें। यातायात संबंधी व्यवस्था बनाएं रखने हेतु दुकानों के सामने सामान न रखने, अव्यवस्थित वाहन खड़ा न करने के अलावा आसपास गंदगी न फैलाकर स्वच्छता में योगदान देने की बात कही गई। उन्होंने तस्करी पर लगाम लगाने के लिए भी आश्वाशन दिया। सभी व्यापारियों को साइबर फ्रॉड , डिजिटल अरेस्ट के बारे में अवगत कराते हुए सचेत रहने की सलाह दी गई। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीराम जायसवाल , महामंत्री कृष्ण शंकर उपाध्याय, युवा अध्यक्ष देव अग्रहरी , सरंक्षक अकबाल अहमद, दीनदयाल चौबे, कोशाध्यक्ष पशुपतिनाथ गुप्ता , बहादुरी व्यापार मंडल अध्यक्ष राजू जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नदीम अहमद अब्बासी,शमीम खान, बबलू सिंह , डब्लू सिंह , प्रिंस जायसवाल, सलीम राइन, सहित तमाम व्यावपारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!