महाराजगंज

बालू की अवैध भंडारण को लेकर एसडीएम ने मारा छापा, मचा हड़कंप

भारत नेपाल बार्डर से सटे गांव में भंडारण किया गया था अवैध बालू

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार महराजगंज  थाना क्षेत्र के भारत नेपाल बार्डर से सटे गांव कनमिसवा के टोला औरहवां में बालू का अवैध भंडारण किया गया था। जिसकी सूचना मिलने पर एसडीएम ने टीम के साथ मंगलवार को मौके पर पहुंच छापा मारा। इस दौरान एसडीएम ने दो जगहों पर तिरपाल से छिपाकर बड़े पैमाने पर रखे अवैध बालू की भंडारण को बरामद की। हालांकि मौके से आरोपी भागने में सफल रहे। एसडीएम के इस कार्रवाई से पूरे दिन सीमावर्ती क्षेत्र में बालू की अवैध धंधा करने वालों में हड़कंप मचा रहा। फिलहाल टीम अवैध बालू के भंडारण को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। एसडीएम शैलेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि भारत नेपाल बार्डर से सटे सीमावर्ती क्षेत्र के गांव कनमिसवा के टोला औरहवां में छापा मारा गया। इस दौरान ब्रह्मा यादव और रामायण के दरवाजे पर बड़े पैमाने पर अवैध बालू का भंडारण पाया गया। जबकि मौके से आरोपी भागने में सफल रहे। इन्होंने आगे कहा कि ब्रह्मा यादव के दरवाजे पर 124 घन मीटर लगभग 41 ट्रॉली अवैध बालू को भंडारण किया गया था। जबकि रामायण के दरवाजे पर 145 घन मीटर लगभग 45 ट्रॉली अवैध बालू का भंडारण किया गया था। जबकि एक ट्रैक्टर ट्रॉली भी मौके से पकड़ा गया है। मामले में अवैध बालू भंडारण करने वालों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह, तहसीलदार राजेश श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक ओम प्रकाश गुप्ता, आनंद यादव, प्रखर कुशवाहा, अंकित यादव, मनीष पटेल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!