
स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। जिले के लार थाना क्षेत्र में हुई कई घटनाओं के पर्दाफाश न होने और मामले को ठंडे बस्ते में रख दिए गए थे। आज अचानक लूट के एक मामले की तहकीकात करने एसओजी टीम एक वकील के घर पहुंची। दस माह बाद पुलिस की नए सिरे से जांच पड़ताल के बाद वकील के परिजनों में उम्मीद बढ़ गई है कि पुलिस घटना का पर्दाफाश कर देगी।
क्षेत्र में छोटी मोटी घटनाओं की बात छोड़िए कई बड़ी घटनाओं के मामले में पुलिस के हाथ आज भी खाली हैं। चंद्रावती देवी हत्याकांड का रहस्य अभी बना ही हुआ है। व्यापारी नेता साहू ध्रुव कुमार गुप्ता देवरिया के पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा से मिलकर कई घटनाओं की जानकारी देकर उनके अनावरण की मांग की थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद पुलिस कुछ मामलों की जांच पड़ताल शुरू की है। शनिवार को अपरान्ह लगभग ढाई बजे लार पुलिस और एसओजी ने एडवोकेट पंडित प्रियेश नाथ त्रिपाठी के घर पहुंचकर मामले के बारे में जानकारी ली। श्री त्रिपाठी के यहां 20 फरवरी को दिन दहाड़े दो युवक घर में घुसकर महिलाओं के गहने लेकर चंपत हो गए थे। इस मामले में लार थाना में अज्ञात के खिलाफ केस भी दर्ज हुआ था, पुलिस ने काफी प्रयास भी किया। सीसीटीवी फुटेज में दो युवक , एक मोटा और दूसरा छरहरा वदन का दिखा थे लेकिन पुलिस उन्हें तलाश नहीं सकी थी। बाद में यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। अब जब पुलिस टीम पंडित प्रियेश के घर पहुंची तो परिजनों को भरोसा हुआ कि घटना का पर्दाफाश होगा। लार में प्रेम जी की सर्राफा दुकान, घारी, हरिजन बस्ती, सी एस सी चनुकी मोड़ से दिन दहाड़े दस लाख की चोरी सहित कई जगहों पर दिन दहाड़े हुई कथित लूट की घटनाओं के पर्दाफाश की भी लोगों को उम्मीद बढ़ी है। वैसे लार पुलिस थाने में दर्ज हत्या के कई मामले भी अभी पर्दाफाश के अभाव में पेंडिंग चल रहे हैं।



