LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़

चोरी गए मंदिर के बरतन व चढ़ावा के रुपए के साथ एक गिरफ्तार

लार पुलिस की सक्रियता से माल बरामद

 

चोरी गए मंदिर के वर्तन व चढ़ावा के रुपए के साथ एक गिरफ्तार

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। जिनकी नियति खराब हो वे भगवान को भी नहीं छोड़ते। जिनकी मानसिकता अपराध की हो वे भगवान से भी नहीं डरते। जिले के लार थाना क्षेत्र के मानिकपुर में स्थित हनुमान मंदिर में अज्ञात चोरों ने 16/17 दिसंबर की रात मंदिर बरतन और चढ़ावा के रूपये चुरा लिए थे। पुजारी राम नारायण पाण्डेय पुत्र बलिराम पाण्डेय नि० ग्रा० मानिकपुर पो०-चुरिया थाना लार जि०देवरिया ने लार थाने में अज्ञात के खिलाफ केस लिखाया था। प्रभारी निरीक्षक लार उमेश चंद वाजपेई ने अधीनस्थों को हर हाल में चोरी के पर्दाफाश के निर्देश दिए। चौकी प्रभारी गोविंद सिंह, सिपाही सर्वेश यादव की मेहनत रंग लाई। पुलिस ने इस मामले में जितेन्द्र पाण्डेय पुत्र स्व0 रामकृपाल पाण्डेय सा0- मानिकपुर थाना लार जनपद देवरिया उम्र 50 वर्ष को मंदिर के चोरी गए बरतन और चढ़ावा के 3500 रुपए के साथ गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक लार उमेश चंद वाजपेई ने बताया कि चोरी का माल बरामद कर घटना में संलिप्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!