महिला की हत्या का आरोपी हिरासत में, एस पी मौके पर पहुंचे
देवरिया जिले के रुद्रपुर में भाई ने बहन को मार डाला

आपसी विवाद में बहन पर रॉड से हमला, मौत
स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। जनपद के रुद्रपुर कोतवाली के लाला टोली में एक भाई ने अपनी बहन को मौत के घाट उतार दिया। बीस वर्षीय भाई किसी बात को लेकर नाराज था तो उसने अपनी 35 वर्षीय बहन के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना मंगलवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे की है। इस मामले में मृतका की मां की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनपद देवरिया थाना रुद्रपुर क्षेत्रान्तर्गत लाला टोली वार्ड रुद्रपुर की निवासिनी रानी गुप्ता 35 वर्ष को उसके ही भाई बह्मा गुप्ता 20 वर्ष द्वारा लोहे की राड से सिर पर वारकर हत्या किये जाने के संबंध में पुलिस अधीक्षक देवरिया ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में ले लिया है। मृतका रानी गुप्ता की मां सावित्री की तहरीर पर रुद्रपुर पुलिस ने विधिक कार्रवाई प्रारंभ करते हुए नामजद आरोपी मृतका के भाई ब्रह्मा गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
इस घटना के संबंध में एसपी देवरिया विक्रांत वीर ने क्या कहा, आप भी सुनिए



