LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़

एसपी के निर्देश से चौकी पर ही रात गुजार रहे चौकी प्रभारी, तस्करों की बढ़ी परेशानी

नए एसपी के बाद बदले चौकियों के हालात

 

एसपी के निर्देश से चौकी पर ही रात गुजार रहे चौकी प्रभारी, तस्करों की बढ़ी परेशानी

स्वाभिमान जागरण संवाददाता लार। यूपी -बिहार बार्डर पर स्थित मेहरौना पुलिस चौकी पर अब चेकिंग अभियान तेज हो गया है। एसपी विक्रांत वीर के कड़े निर्देश के बाद अब चौकी प्रभारी अपनी रात मेहरौना में ही बिता रहे। हालांकि मेहरौना चौकी की न तो अपनी जमीन है न अपना भवन। यहां तक कि जिस किराए के भवन में चौकी चलती है उसमें बाथरूम भी नहीं है। नित्यक्रिया, नहाने धोने के लिए थाना स्थित आवास पर चौकी प्रभारी को जाना पड़ता है। पूर्व में शाम के बाद प्रभारी अपने आवास पर चले जाते रहे हैं। चौकी सिपाहियों के भरोसे ही रहती थी। जबसे विक्रांत वीर देवरिया में पुलिस अधीक्षक हुए हैं तबसे चौकी प्रभारियों का रात्रि विश्राम तैनाती स्थल पर करने के निर्देश मिले हैं।
मेहरौना चौकी पर इन दिनों धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा की तैनाती है। प्रसाधन विहीन चौकी पर सभी पुलिसकर्मी अलाव के सहारे कम्बल ओढ कर पूस की ठंड रात गुजार रहे हैं। चौकी पर प्रभारी के रात्रि विश्राम से सबसे ज्यादा परेशानी तस्करों को हो रही है। आए दिन शराब तस्कर पकड़े जा रहे। गोवंश की तस्करी में लिप्त जो लोग एक एक करके पिकप से गोवंश बिहार ले जाते थे, उनकी यह दलील की हम पशुपालक हैं, खरीद के ला रहे हैं, इस पर पुलिस ने पानी फेर दिया है। अब दिन हो या रात पशुपालक होने का झांसा देकर पिकप पर एक या दो गो वंश भी ले जाने वाले लोगों को पुलिस मेहरौना से वापस कर दे रही है।
जबसे मेहरौना में पुलिस की सक्रियता बढ़ी है तस्करों ने भी पैंतरा बदल दिया है। अब शराब हो या गो वंश सभी चनुकी पुल के रास्ते सोहगरा होकर बिहार में प्रवेश कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!