एसपी के नए निर्देश से आम जनता में बढ़ा पुलिस पर भरोसा
अब ठंडे बस्ते से बाहर होंगे कई मामले

देवरिया के कप्तान विक्रांत वीर का नया प्रयोग
अब हर थानों दूसरे रविवार और पुलिस मुख्यालय पर चौथे रविवार को लगेगा वादी दिवस
पांडे एन डी देहाती/स्वाभिमान जागरण
देवरिया। जिले में जबसे एसपी के रूप में विक्रांत वीर आए हैं, पुलिस में कई बदलाव नजर आ रहा है। मिशन-शक्ति एवं शक्ति दीदी अभियान में पुलिस अब तेज गति से कार्य कर रही है। एंटी रोमियो दस्ता भी अब काम में तेजी ला दिया है। चौकियों पर चौकी प्रभारी रात्रि विश्राम करने लगे हैं। मार्निंग वॉक के समय भी पुलिस की चेकिंग तेज हो रही है। अभी हाल ही में देवरिया के प्रत्येक थाने में हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई गई। पुलिस ने उन्हें समाज के मुख्य धारा से जुड़ने और अच्छे कार्य करने को कहा।
सोमवार को एसपी देवरिया का नया निर्देश जारी हुआ, इसमें केस लिखवाने वाले पीड़ित अब अपने मुकदमा की प्रगति जान सकेंगे। इसके लिए प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को थाने पर और चौथे रविवार को पुलिस अधिकारी मामलों की समीक्षा करेंगे। मुकदमा वादी भी यदि चाहे तो थाने या एसपी ऑफिस पहुंचकर अपने मामले की अपडेट से वाकिफ हो सकता है। यदि किसी वादी को अपने केस की विवेचना में झोल नजर आया तो वह शिकायत भी दर्ज करा सकता है। एसपी के इस नए आदेश से अब कोई थानेदार किसी पीड़ित के मामले को लटकाया नहीं रख सकता है।
पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर द्वारा आपराधिक घटनाओं (मारपीट, हत्या के प्रयास, चेन स्नैचिंग, चोरी आदि) व महिला सम्बन्धी अपराध(अपहरण, छेड़छाड़, पाक्सो एवं बलात्कार) के त्वरित निस्तारण हेतु प्रत्येक माह के द्वितीय रविवार को थाना स्तर पर व चतुर्थरविवार को जनपद स्तर पर वादी दिवस का आयोजन किया जाएगा । वादी दिवस प्रातः 12 बजे से 2 बजे तक व पुनः तीन बजे से चार बजे तक आयोजित किया जाएगा ।
लगता है देवरिया जिले में सनसनीखेज अपराध जो अनावरण हेतु शेष हैं, पुलिस उनपर काम करेगी। ठंडे बस्ते में पड़े हत्या के संगीन मामलों का अनावरण हो जाएगा।



