LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

देवरिया पुलिस की कमान संभालने के बाद पहली कार्रवाई,6 सस्पेंड

विक्रांत वीर ने अब शुरू किया अनुशासनिक कार्रवाई

 

देवरिया। देवरिया पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने जनपद के पुलिस लाइन सहित विभिन्न थानों पर तैनात 6 पुलिस कर्मियों पर लापरवाही बरतने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई किया। देवरिया पुलिस की कमान संभालने के बाद एसपी विक्रांत वीर की यह पहली विभागीय कार्रवाई है। इस कार्रवाई में मु आ0 लल्लन सिंह पुलिस लाइन, .मु0आ0 सुगन्ध चौहान पुलिस लाइन, आरक्षी शिवम उपाध्याय पुलिस लाइन, मु0आ0 हरिशंकर यादव थाना मईल, महिला आरक्षी प्रियंका उपाध्याय थाना मईल व फालोवर संजय दिवाकर पुलिस लाइन को लंबे समय से गैरहाजिर रहने एवं अनुशासनहीनता के गंभीर मामलों में निलंबित कर दिया है।इन कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच आरंभ कर दी गई है, ताकि इस प्रकार की लापरवाहियों पर पूर्ण रूप से रोक लगाई जा सके। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता और कर्तव्य के प्रति लापरवाही को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।विक्रांत वीर ने कहा, “पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही प्राथमिकता है। इस कार्रवाई का उद्देश्य न केवल संबंधित कर्मचारियों में सुधार लाना है, बल्कि सभी को यह संदेश देना है कि कर्तव्यपालन में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।”

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!