

बाइक व ट्रक पर लादकर बिहार ले जा रहे शराब के साथ तीन तस्करों को पुलिस ने धर दबोचा
श्रीरामपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
मकसूद अहमद भोपतिपुरी/स्वाभिमान जागरण
भाटपार रानी, देवरिया।श्रीरामपुर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मोटरसाइकिल व ट्रक पर लादकर बिहार ले जा रहे अवैध शराब के साथ कुल तीन तस्करों को धर दबोचा। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब के अवैध धंधेबाजों में खलबली मची हुई है।वहीं आए दिन श्रीरामपुर पुलिस द्वारा शराब तस्करों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की क्षेत्र में खूब चर्चा हुई हो रही है।श्रीरामपुर थानाध्यक्ष कल्याण सिंह सागर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाना के एसआई अंकित सिंह,हेड कांस्टेबल शाहनवाज अली द्वारा थाना क्षेत्र के बंकूल पुल स्थित झरही नदी के पास मोटरसाइकिल पर लादकर बिहार ले जा रहे शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान बिहार के सिवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र के खलवा गांव निवासी सोनू कुमार पुत्र स्व० मोहन भगत के रूप में हुई।उसके पास से कल 63 लीटर अवैध देशी शराब बंटी बबली व एक अदद मोटरसाइकिल बरामद की गई।इसके अलावा थानाध्यक्ष ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मैंने एसआई बलराम सिंह, हेड कांस्टेबल हरिकेश गुप्ता,मनीष राय, मुकेश कुमार यादव एवं कांस्टेबल उमेश चौहान के साथ थाना क्षेत्र के बासोपट्टी गांव के पास से अवैध शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्करों की पहचान बिहार के छपरा जिले के डोरीगंज सारन थाना क्षेत्र के लोधीपुर चिराग गांव निवासी कृष्णा कुमार पुत्र स्व० सुरेश राय व शैलेश राय पुत्र बच्चा राय के रूप में हुई। दोनों अभियुक्त 10 पहिया वाहन टाटा ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर 64 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब ब्रांड 8 पीएम ब्रिक पैक (42 पेटी) व ब्रांड ऑफिसर चॉइस टेट्रा पैक (22 पेटी ) प्रत्येक पेटी में कुल 48 पाउच 180 एमएल कुल 552 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय चालान कर दिया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा शराब तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।



