संगठन के प्रति समर्पण और पत्रकार हितों के लिए संघर्ष में आगे रहता है पत्रकार एसोसियेशन
भागलपुर ब्लाक सभागार में हुई बैठक

पत्रकारो के हित के लिए संगठन सदैव तत्पर रहेगा-प्रदीप कुमार चौरसिया
पत्रकारों का उत्पीड़न अक्षम्य : सुंदरम मिश्रा
स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। स्थानीय ब्लाक सभागार मे रविवार को पत्रकार एसोसिएशन की आवश्यक बैठक बरहज तहसील अध्यक्ष प्रदीप मौर्या की अध्यक्षता मे संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पंडित विनय मिश्र ने कहा कि पत्रकार एसोसिएशन के सभी साथी निष्ठावान और समर्पित लोग हैं इसी वजह से यह संगठन हमेशा चर्चा में रहता है। जिलाध्यक्ष सुंदरम मिश्रा ने कहा कि सलेमपुर के पत्रकार गंगेश पांडेय को स्थानीय प्रशासन द्वारा फर्जी मुकदमे मे फंसाने की साजिश की जा रही है। पत्रकार एसोसियेशन पत्रकार गंगेश पांडेय के साथ खडा है। राधा कांत पांडेय ने कहा कि संगठन को गतिशील बनाने के लिए प्रयत्नशील होना पडेगा। जल्द ही सभी तहसीलो में संगठन का विस्तार हो जाएगा। बरहज और सलेमपुर मे संगठन विस्तार हो चुका है। पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओ को लेकर संगठन मुखर होकर आवाज उठाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप चौरसिया ने कहा कि सभी पत्रकार साथियो को स्वस्थ पत्रकारिता करते हुए समाज मे व्याप्त कुरीतियों एवं त्वरित घटनाओ पर ध्यान केन्द्रीत करके आम जनमानस की आवाज बनना चाहिए। संगठन सदैव ही पत्रकारो के हित के लिए लडाई लडता रहेगा। उन्होंने कहा कि कुछ बहुरूपिया भी पत्रकारिता के क्षेत्र में आ चुके हैं। ऐसे तत्वों से भी सावधान रहने की आवश्यकता है।
बैठक में मुख्य रूप से एन डी देहाती,मनोज कुमार मद्धेशिया, अविनीत शर्मा, अरूण कुमार मिश्र, भगवान उपाध्याय, बसंत मिश्र, सुभाषचंद्र मिश्र, रजनीश दूबे, प्रवीण गुप्ता (तहसील अध्यक्ष सलेमपुर ), शशांक भूषण मिश्र, रविशंकर तिवारी आदि शामिल रहे।
सभा के अंत में देवरिया के पत्रकार राबी शुक्ला के सुपुत्र पार्थ शुक्ला के निधन पर संगठन के सदस्यों ने मौन रह कर शोक व्यक्त की।



