देवरियाब्रेकिंग न्यूज़

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा प्रारम्भ

गाजे - बाजे के साथ निकली भव्य शोभा यात्रा , जय सरयू माँ के नारों से गूँज उठा क्षेत्र

सैकड़ो की संख्या में स्त्री एवं पुरुषों ने भरा जल

मईल ( देवरिया )।क्षेत्र के पिपरा मिश्र गांव में होने वाले श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के लिए बड़े ही धूमधाम से कलश यात्रा निकली ।कलश यात्रा में सैकड़ो महिला पुरुष श्रद्धालु पीताम्बर ओढ़े यज्ञ स्थल पिपरा मिश्र गांव से होते हुए राजीव नगर,मईल ,नरियांव ,देवसिया के रास्ते भागलपुर के सरयू नदी के पावन तट पर पहुँचे ।सरयू तट पर आचार्य बृजेश मणि त्रिपाठी व अन्य आचार्यो द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया ।कलश में जल भरकर श्रद्धालु इशारु ,मुरारबारी,लक्ष्मण चौराहा,कुंडौली ,मईल होते हुए यज्ञ स्थल पहुँच कर कलश स्थापित किया ।इस दौरान मुख्य यजमान कौशल्या देवी , सुधाकर मिश्र,मनीष मिश्रा, रौनक मिश्रा,राजकुमार त्रिपाठी , पवन त्रिपाठी,कन्हैया लाल तिवारी, सहित सैकड़ों महिला पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!