पुलिस की वर्दी तो नहीं चढ़ी, बद नसीबी में कफ़न हुआ नसीब
सड़क हादसे में एक की मौत, दूसरा गंभीर

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
भलुअनी,देवरिया । तमन्ना थी वदन पर पुलिस की वर्दी चढ़े। तैयारी भी पूरी थी। आवश्यक कागज जमा करने जा रहे थे। मार्ग में दुर्घटना हो गई। एक साथी मौके पर ही दम तोड़ दिया। दूसरा गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है।
देवरिया जिले के भलुवनी नगर पंचायत के वार्ड नं 9 के निवासी शशि कुमार गौड़ पुत्र स्व सुरेश गौड़ व वार्ड नं 5 के जय प्रकाश कुशवाहा पुत्र दरबारी एक साथ मोटरसाइकिल से बुधवार को पडरौना पुलिस भर्ती में कागजात सत्यापन के लिए जा रहे थे । कसया में तेज गति से आ रहे ट्रेलर से धक्का लगने के कारण बुरी तरह से घायल हो गए ।जानकारी के अनुसार शशि गौड़ 27 वर्ष की मौत घटना स्थल पर हो गई , व जयप्रकाश बुरी तरह से घायल हो गया जिसको मेडिकल कालेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया है ।शशि अविवाहित था, व तीन भाइयों में छोटा था ।घर पर माता शैला देवी व परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।
– अरुण मिश्र की रिपोर्ट



