महाराजगंज

शिक्षा मंत्री ने जिले के दो शिक्षकों को किया सम्मानित

राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह से सम्मानित होते सुधीर त्रिपाठी और अरविंद विश्वकर्मा

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज

जिले के दो शिक्षकों ने पंचम राज्य स्तरीय कला, क्राफ्ट एवं पपेंट्री प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त किया है। सुधीर त्रिपाठी और अरविंद विश्वकर्मा को यह सम्मान राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद (एससीआरटी), लखनऊ में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह द्वारा प्रदान किया गया।

सुधीर त्रिपाठी कंपोजिट विद्यालय बरवा खुर्द, घुघली और अरविंद विश्वकर्मा कंपोजिट विद्यालय बंजारीपट्टी गिरहिया, निचलौल में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। सुधीर त्रिपाठी को जूनियर स्तर सामाजिक विषय और अरविंद विश्वकर्मा को जूनियर स्तर गणित विषय के लिए सम्मानित किया गया। सुधीर त्रिपाठी ने बताया उनका मॉडल थ्रीडी तकनीक औरसंवर्धित वास्तविकता (एआर) पर आधारित था। जिससे सुदूर इलाकों में भी बेहतर शिक्षा दी जा सकती है। वहीं, अरविंद विश्वकर्मा ने बीजगणितीय सर्वसमीकरणों के ज्यामितीय सत्यापन से जुड़े टीएलएम (शिक्षण अधिगम सामग्री) का निर्माण किया, जो गणित शिक्षण को आसान बनाता है। दोनों शिक्षकों ने न्यूनतम लागत में प्रभावी मॉडल प्रस्तुत कर यह उपलब्धि हासिल की। प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा दो शिक्षकों का एक साथ राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त करना जिले के लिए गर्व की बात है। बंजारी पट्टी गिरहिया के प्रधानाचार्य धन्नु चौहान ने कहा कि इन दोनों शिक्षकों की सफलता अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!