LIVE TVअपराधदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़

विवाहिता के भाई ने बहन के ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

दहेज के लिए उत्पीड़न और हत्या कर लाश गायब करने की शिकायत

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

देवरिया। लार थाना क्षेत्र के मानिकपुर में एक विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या कर लाश गायब कर देने का आरोप उसके मायके वालों ने लगाया है। विवाहिता के भाई सुमित उपाध्याय जो गोपालगंज जिले के हैं उनका कहना है कि उनकी बहन की शादी लार थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में हुई है। आरोप है कि उनकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित कर दो रोज पूर्व उसकी हत्या कर लाश जला दी गई। गांव के किसी दूसरे व्यक्ति के द्वारा जानकारी होने पर वे जब बहन की ससुराल पहुंचे तो बहन का कहीं पता नहीं चला। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

इस मामले में गोपालगंज जिले के मीरगंज थानांतर्गत धरनींहाता निवासी सुमित कुमार उपाध्याय पुत्र स्वर्गीय माया उपाध्याय ने लार पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि मैने अपनी बहन की शादी 28 नवंबर 2019 को लार थाना क्षेत्र के मानिकपुर निवासी रोशन उर्फ ओंकार पांडे से की थी। मेरी बहन की एक बच्ची भी है। बहन के ससुराल वालों ने लिए दहेज के लिए मेरी बहन की हत्या कर दी है।

तहरीर मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने रोशन पांडेय के पिता परमहंस पांडे से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि बहू की तबियत खराब थी। बीमारी की वजह से उसकी मौत हुई। जब उनसे यह पूछा गया कि मौत की सूचना उसके मायके वालों को क्यों नहीं दी? तो उनका कहना था कि मेरे पास फोन नंबर नहीं था। फिलहाल पुलिस मामले की सच्चाई का पता लगाने में जुटी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!