LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशोर की दर्दनाक मौत पर ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर

सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन

अरुण मिश्र की रिपोर्ट/स्वाभिमान जागरण

भलुवनी (देवरिया) ।  स्थानीय थाना क्षेत्र के गड़ेर में साइकिल से पिता के साथ दवा करा कर घर जा रहे एक किशोर ट्रक ने रौंद दिया।  बच्चे की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई । थाना क्षेत्र के सोनखरिका के रहने वाले विरू गौड़ उम्र 12 वर्ष पुत्र विनोद गौड़ ग्राम सोनखरिखा अपने पिता के साथ साईकिल से दवा कराने गाँव से गड़ेर गए थे।  देवरिया की तरफ से तेज गति से आ रही ट्रक ने बच्चे को रौद दिया जिससे बच्चे की घटना स्थल पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर देवरिया पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में गुस्सा भड़क गया। घटना स्थल पर परिजन ग्रामीणों के साथ चक्का जाम कर दिए। ग्रामीणों का कहना है कि: भलुवनी से सोनू घाट तक रोड गड़बड़ होने की वजह से आए दिन एक्सीडेंट हो रहा है जिसकी वजह से आज 12 साल के बच्चे का एक्सीडेंट हुआ गढ़ेर में हो गया। ग्रामीणों का सड़क जाम देर रात तक होता रहा। पुलिस और प्रशासन ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझाबुझा कर सड़क खाली कराया, जिससे आवागमन बहाल हो सका।

मृतक की फाइल फोटो

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!