डीएम चाहे सीएम किसी के पास जाओ, हम तो मकान पर बुलडोजर चलाएंगे
राम जानकी मार्ग के चौड़ीकरण में ठेकेदार की मनमानी

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। अभी तक प्रशासनिक कार्रवाई में बुलडोजर से अपराधियों के घर गिराए जाते थे। अब तो ठेकेदार भी बुलडोजर लेकर चल रहा। देवरिया जिले के हरखौली में राम जानकी मार्ग के चौड़ीकरण में लगा ठेकेदार मंगलवार को किसानों की मकान पर बुलडोजर लेकर पहुंच गया। किसानों ने बताया, अभी उन्हें मुआवजा नहीं मिला है। ठेकेदार दबंगई पर उतर गया, बोला – डीएम सीएम जिसके पास जाना चाहते हो जाना हो जाओ। हम तो मकान गिराएंगे। घर में रह रही महिलाएं बच्चे भयभीत हो गई। ठेकेदार और उनके बाउंसर ग्रामीणों को भयभीत कर दिए। किसान हाथ जोड़ते रहे, मनुहार करते रहे। कहते रहे कि जब मुआवजा आ जाएगा तो हम स्वतः घर हटा लेंगे लेकिन ठेकेदार मानने को तैयार नहीं था। इसके बाद ग्रामीणों से नोंकझोंक होने लगी। ग्रामीणों ने मोबाइल से देवरिया जिले के अपर जिलाधिकारी वित्त/ राजस्व श्री अरुण कुमार राय से बात की। उन्होंने तत्काल ठेकेदार को निर्देश दिया कि बुलडोजर हटाओ। इसके बाद ठेकेदार बुलडोजर लेकर लौटा।

ग्रामीणों ने कहा कि बुलडोजर की कार्रवाई जब सरकार करती है, प्रशासन करता है तो विधि के अनुकूल होता है। कोई ठेकेदार इस प्रकार गैर कानूनी ढंग से यदि किसी की मकान गिराने पहुंच जाए तो इससे सरकार और प्रशासन की छवि धूमिल होती है और अराजकता का माहौल बनता है।
सुनिए, ठेकदार बोल रहा – हम एक मिनट का फुर्सत नहीं देता




