लार पुलिस ने एक पर की गुंडा एक्ट की कार्रवाई
मेहरौना के युवक पर है कई आपराधिक मामले

पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देशन में एक अभियुक्त के विरूद्ध की गयी गुण्डा एक्ट की कार्यवाई
स्वाभिमान जागरण संवाददाता
आज दिनांक 24.02.2025 को पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रांत वीर द्वारा अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश व नियंत्रण लगाने हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा 1 अभियुक्त के विरुद्ध की गयी गुण्डा एक्ट की कार्यवाही की गई।उक्त कार्यवाही के अंतर्गत अभियुक्त पवन राजभर पुत्र श्यामसुन्दर राजभर निवासी मेहरौना थाना लार जनपद देवरिया के विरुद्ध अन्तर्गत धारा ¾ उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 के अंतर्गत कार्यवाही की गयी है ।
अभियुक्त पवन राजभर का आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0- 188/2021 धारा 307,504,506 भा0द0वि0 थाना लार जनपद देवरिया ।
2. मु0अ0सं0- 229/2022 धारा 147,323,504,506 थाना लार जनपद देवरिया ।
3. मु0अ0सं0- 100/2023 धारा 147,323,506,427 भा0द0वि0 थाना लार जनपद देवरिया ।
4. मु0अ0सं0- 136/2023 धारा 147,148,324,323 भा0द0वि0 थाना लार जनपद देवरिया ।
5. मु0अ0सं0- 153/2024 धारा 147,148,149,336,323,452,504,506 भा0द0वि0 थाना लार जनपद देवरिया



