महाराजगंज

युवक ने नदी में लगाई छलांग शव का पता नहीं

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज

 

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी ब्लाक स्थित राप्ती नदी में एक युवक के द्वारा खुदकुशी करने का मामला प्रकाश में आया।पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही हैं।इस घटना के संबंध में बृजमनगंज थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर शाम खड़खड़िया पुल एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर स्थानीय नविको तथा गोताखोर की मदद से युवक की काफी तलाश कराया गया किंतु युवक का शव मिल नहीं सका ।जांच के उपरांत ज्ञात हुआ कि युवक का नाम राजन पासवान पुत्र गणेश निवासी कान्हापार थाना बृजमनगंज जनपद महाराजगंज उम्र करीब 22 वर्ष जो खड़खड़िया पुल से राप्ती नदी में कूद कर जान दे दिया।स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार राजन पासवान काफी दिनों से अवसाद में था इस वजह से नदी में कूद कर आत्महत्या कर लिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!