महाराजगंज

डीएम एसपी ने पुलिस के साथ फ्लैग मार्च निकाला

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज
होली और जुमे की नमाज के चलते डीएम और एसपी ने पुलिस बल के साथ नगर पंचायत परतावल में फ्लैग मार्च निकाला। गुरुवार सुबह जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने श्यामदेउरवा थाने की पुलिस बल के जवानों के साथ होली त्यौहार और जुमे की नमाज शांतिपूर्ण कराने और जनता में सुरक्षा का भाव करने के लिए नगर में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च परतावल से शुरू होकर कप्तानगंज रोड, पनियरा रोड, गोरखपुर रोड पर जाकर संपन्न हुआ। इस दौरान एसडीएम सदर रमेश कुमार, सीओ आभा सिंह, थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह, परतावल चौकी इंचार्ज मनीष पटेल समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!