ब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

अब महराजगंज नहीं रहेगा पिछड़े जिलों की सूची में – योगी आदित्यनाथ

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 654 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करते हुए महाराजगंज की जनता को संबोधित किया और कहा कि अब महराजगंज नहीं रहेगा पिछड़े जिलों की सूची में।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वक्फ बोर्ड के नाम पर अब कोई डकैती नहीं डाल सकेगा। इस संपत्ति का उपयोग विद्यालय व मेडिकल कालेज बनाने के लिए होगा।वक्फ बोर्ड के नाम पर लाखाें एकड़ भूमि पर कब्जा है। इससे किसी गरीब का कल्याण नहीं होता था।

इस लूट पर अब सख्ती से लगाम लगेगी। पिछली सरकारों को अपने परिवार का पेट भरने की फुर्सत नहीं थी। पहले एक जनपद एक माफिया की पहचान थी। अब एक जनपद एक मेडिकल कालेज से जिले जाने जा रहे हैं। यूपी अब बीमारू राज्य नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन से उत्तर प्रदेश अब नई ऊंचाइयां छू रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को महराजगंज जिले के रतनपुर में 654 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था बन गया है। दो वर्ष के अंदर तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। हर घर बिजली के बाद अब हर घर नल- जल योजना को मूर्त रूप दिया जा रहा है। महराजगंज अब पिछड़ा जिला नहीं है। विकास व विरासत का समन्वय कैसे होना चाहिए काशी व अयोध्या इसके उदाहरण हैं। महाकुंभ का आयोजन देखकर तो पूरी दुनिया भौचक्की रह गई।सीएम ने कहा कि अब यूपी में कोई भूखा नहीं मरता है । नौजवाओं के लिए शिक्षा, बेटी की सुरक्षा, व्यापारियों का सम्मान व अन्नदाता की खुशहली के लिए सरकार कार्य कर रही है।रोहिन बैराज इसका उदाहरण है। जिससे बड़ी संख्या में किसानों को सिंचाई का लाभ मिलेगा।

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!