जिला पंचायत सदस्य के घर ईडी का छापा, हड़कंप
दो वाहनो से आए हैं ईडी अधिकारी व अर्धसैनिक बल के जवान

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, महराजगंज
प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने सोमवार की सुबह कोल्हुई थाना क्षेत्र के पकड़डीहा में जिला पंचायत सदस्य के घर छापा मारा। छापेमारी से हड़कंप मच गया है।
वार्ड नंबर 20 के पंचायत सदस्य दीपक पांडेय के घर दो वाहन में सवार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी पहुंचे। उन्होंने घर में दाखिल होने के साथ ही लोगों को एक जगह बुलाकर कर इकट्ठा कर दिया। इसी दौरान अधिकारियों ने जिला पंचायत सदस्य दीपक पांडेय से पूछताछ शुरू कर दिया, साथ ही कागजातों की भी जांच किया। । बताया जा रहा है ईडी के अधिकारी सुबह करीब छह बजे से ही लगातार कागजातों और अभिलेखों की जांच पड़ताल करते हुए घर के सदस्यों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाने में लगे हैं। टीम के साथ करीब छह अर्ध सैनिक बल (सीआरपीएफ) के जवान भी मौजूद है। घर के बाहर समर्थक भी जमें है। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा की ईडी की जांच चल रही है। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस मौजूद है।



