LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़

सुतावर में तलवार लहराने वाले आरोपियों पर केस दर्ज

पुलिस उपाधीक्षक दीपक शुक्ला ने कहा, सुसंगत धाराओं में केस दर्ज

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

देवरिया। क्रिकेट खेल में नो बॉल को लेकर बच्चों के विवाद के बाद दो पक्षों में हुए विवाद में लार पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर तलवार लेकर दौड़ने और धमकी देने वाले आरोपियों पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया है।

गांव के रितेश तिवारी पुत्र ओम प्रकाश तिवारी निवासी ग्राम सुतावर थाना लार की तहरीर पर पुलिस ने प्रतिवादीगण दिनेश यादव, रवि यादव, भानू यादव तथा एक अन्य के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

इस संबंध में सलेमपुर के पुलिस उपाधीक्षक दीपक शुक्ला ने प्रेस को जारी रिलीज में कहा है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कार्रवाई हो रही है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!