LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पिस्टल के साथ डांस, पुलिस ने नहीं दिया चांस

ग़ौरीबाजार में नंगी पिस्टल के साथ डांसर के साथ नाचते युवक धराया

गाना बज रहा था – दबदबा था, दब दबा है, दबदबा रहेगा…

 

लोगों ने समझा मिसिर जी ठंडा हैं, लेकिन प्रभारी निरीक्षक दिनेश मिश्र तो गरम निकले। पकड़े, और गाड़ दिए झंडा

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

देवरिया। जिले में पुलिस की हनक समाप्त है। आए दिन सोशल मीडिया पर असलहों के साथ फोटो,  वीडियो दिख रही। लार थाना के सुतावर गांव में तलवार लहराने का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ कि गौरीबाजार में पिस्टल लहर गई। पूरा मामला गौरी बाजार थाना क्षेत्र के भीरवा गांव का है, जहां जसवंत निषाद के घर एक कार्यक्रम के दौरान यह पूरी घटना हुई। कार्यक्रम में डीजे और नर्तकियों का डांस चल रहा था, तभी कालाबन गांव के रितेश यादव और अजय राजभर वहां पहुंचे। दोनों ने मंच पर चढ़कर अवैध पिस्टल और तलवार लहराते हुए जमकर डांस किया। लेकिन इसी दौरान किसी ने इस हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में रितेश यादव पिस्टल हाथ में लिए नर्तकियों के साथ डांस करता नजर आया, वहीं तलवार लेकर दबदबा भी दिखाता दिखा। वीडियो वायरल होते ही गौरी बाजार थाना प्रभारी दिनेश मिश्रा ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से अवैध पिस्टल और तलवार बरामद कर ली है और मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!