नौतनवा में तेंदुए की दहशत कायम, तेंदुए को नहीं पकड़ सका वन विभाग।
मिश्रौलिया सिवान में फिर दिखा तेंदुए का पद चिन्ह खेतों में काम कर रहे मजदूरों में दहशत।
स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार, महराजगंज
सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग निचलौल वन क्षेत्र के मिश्रौलिया सिवान में रविवार को खेतों में काम कर रहे किसानों ने तेंदुए के पद चिन्ह को देखा। किसान छोटेलाल सिराज, कोईल, सागर,सगीर, जिताई, प्रेम, संतोष, जाहिद, इस्लाम, राम लखन आदि किसान गन्ने के खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान अमडी मिश्रौलिया मार्ग के किनारे किसान मुन्ना अपने गन्ने के खेत में पानी चलाए थे। तेंदुआ रात में निकाल कर खेत में पानी पीने गया था। जहां पर तेंदुए का पद चिन्ह देखने को मिला। मंगलवार को इसी मार्ग पर पुलिया के नीचे तेंदुआ को देखा गया था। जिसे वनकर्मियों की टीम के जाल से बचकर तेंदुआ निकल गया। इधर फिर तेंदुए के पद चिन्ह दिखाई देने से यहां के ग्रामीण भयभीत है। मंगलवार को वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया के सदस्य की टीम रेस्क्यू करने में जुटी रही। लेकिन तेंदुआ उन्हें चकमा देकर जाल को फाड़ते हुए बाहर निकल गया। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ जंगल की तरफ नहीं गया है। सिवान में ही कहीं छिपा है इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने कहा कि जंगल से सटे गांव के लोगों को वन विभाग द्वारा समय-समय पर जागरूक किया जा रहा है। अगर तेंदुआ कहीं भी दिखाई दे तो वन विभाग को सूचना दें।



