LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

चनुकी मोड़ पर चाकू के साथ एक धराया

लार कस्बा चौकी के हेड कांस्टेबिल ने दर्ज कराया केस

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

देवरिया। जिले के लार थाना की पुलिस अपराध और अपराधियों पर निरंतर लगाम कस रही है। इस क्रम में लार कस्बा के चनुकी मोड़ से एक व्यक्ति को चाकू के साथ पकड़ लिया गया। इस मामले में हेड कांस्टेबिल सुनील कुमार सिंह की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

हे0का0 सुनील कुमार सिंह मय हमराह कां० मनोज सिंह यादव जांच प्रार्थना पत्र देखभाल हेतु चणुकी मोड़ तिराहा पर मौजूद था कि जरिये मुखबिर द्वारा आकर बताया गया कि साहब एक व्यक्ति जो किसी को जान से मारने हेतु कहता हुआ जा रहा है। पूरब के कब्रिस्तान के बगीचे में और उसके पास एक चाकू है जो अपनी जेब से निकालकर कभी हाथ में लेता है तो कभी जेब में रख लेता है। पुलिस ने उसे धर दबोचा। पकड़े व्यक्ति ने अपना नाम कमलेश कुमार पुत्र हीरालाल साहनी सा०- रोपनछपरा थाना लार जनपद देवरिया बताया। पुलिस ने उसके विरुद्ध केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!