जिला विद्यालय निरीक्षक के नेतृत्व में जांच टीम ने निजी विद्यालयों का किया जांच
स्वाभिमान जागरण संवाददाता, अड्डा बाजार, महराजगंज
जिलाधिकारी महाराजगंज के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक महाराजगंज द्वारा जनपद के विद्यालयों में मानक से अधिक शुल्क लेने तथा मनमाने तरीके से पुस्तकों को क्रय करने हेतु अभिभावकों को बाध्य किए जाने की घटनाओं की रोकथाम हेतु छह बिंदुओं पर समस्त कक्षा( 1 से 12 )के लिए गठित संयुक्त टीम के सदस्यों खण्ड शिक्षा अधिकारी निचलौल व प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज नोनिया निचलौल द्वारा सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सनशाइन पब्लिक स्कूल,अन्नपूर्णा पब्लिक स्कूल आदि की जांच की गई।जांच टीम द्वारा विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों एवं उनके अभिभावकों से इस सम्बंध में वार्ता की गई एवं उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए बिंदुओं को अपनी रिपोर्ट में अंकित किया गया।कतिपय विद्यालयों में अधिक शुल्क लेने एवं निर्धारित दुकानों से ही पुस्तकें क्रय करने का तथ्य प्रकाश में आया है।
जांच टीम द्वारा विस्तृत रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को शीघ्र ही प्रेषित कर दी जाएगी।टीम के द्वारा विकास खण्ड के अन्य विद्यालयों की भी जांच की जाएगी।



