महाराजगंज

धूम धाम से निकला श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ कलश यात्रा

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, खोरिया बाजार, महराजगंज
स्थानीय कस्बा के काली चौक मंदिर प्रांगण से नौ दिवसीय श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ का कलश यात्रा धूम धाम से गाजे बाजे के साथ निकाला गया। बृहस्पतिवार की सुबह कलश यात्रा के साथ श्री श्री 108रुद्र महायज्ञ प्रवचन का शुभारंभ किया गया । यात्रा में 251 कन्याओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली जिसमे सैकड़ो की संख्या में कस्बावासियों ने भाग लिया । नौतनवा ब्लाक क्षेत्र के बरगदवा कस्बा स्थित काली चौक मन्दिर परिसर से गाजे- बाजे के साथ निकली इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में पीतवस्त्रधारी 251 कन्याओं के साथ टैक्टर ट्राली पर सवार सैकड़ो की संख्या में कस्बावासियों ने सभी देवी देवताओं का जयघोष करते हुए काली मंदिर परिसर से निकलकर बरईठवा , पिपरा, पड़ियाताल, देवघट्टी , अशोगवां आदि गांवो का भ्रमण करते हुए सोनिया नाले से जल भरकर पुनः मन्दिर परिसर में पहुंची । आयोजक मंडल के अध्यक्ष राधारमण चौधरी ने बताया कि नौ दिवसीय श्री श्री 108रुद्र महायज्ञ प्रवचन कथा व रात में रामलीला का आयोजन दिन में प्रवचन का आयोजन किया गया है । इस आयोजन में कथावाचक के रुप में यज्ञाचार्य पंडित संतोष पाण्डेय,व प्रवचनकर्ता पंडित आचार्य अभयानंद,बैदिक विद्वान पंडित अभिषेक शास्त्री जी द्वार सुबह शाम होने वाले प्रवचन से भक्तों को निहाल करेंगे । साथ ही अन्तिम दिन विशाल भण्डारा मन्दिर परिसर मे किया जाएगा। इस दौरान विंध्याचल गौड़,शैलेश कन्नौजिया,कृष्ण मोहन यादव, कृष्ण कुमार शुक्ल,राम‌अधार वर्मा,गोर्धन,मंगलदास, विश्वनाथ पाण्डेय, लालचन्द्र अग्रहरी, चीनक रौनियार, , राम अवध गुप्ता, दीपक कनौजिया, सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!