महाराजगंज

रामहर्ष इंटर कॉलेज के अभिषेक बने जिला के टॉपर,प्रदेश में रहा सातवा स्थान

हाई स्कूल के सुधांशु गुप्ता और सूर्य प्रकाश कांडू ने बनाया जिले में स्थान

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, खोरिया बाजार, महराजगंज

शुक्रवार को इंटर एव हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। इस बार बोर्ड परीक्षा में राम हर्ष इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्रों का जिला एव प्रदेश में दबदबा रहा।
इंटरमीडिएट के छात्र अभिषेक मद्धेशिया 478/500जिले के टॉपर रहे, वही प्रदेश में 7 वाँ स्थान प्राप्त किया। इसी विद्यालय की छात्रा दिव्या विश्वकर्मा 473 /500 अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान पर रही। चौथे स्थान पर विद्यालय की छात्रा गरिमा राजभर रही जो 469/500अंक अर्जित किया। जिला में आठवां स्थान अभिषेक यादव 461/500 अंक प्राप्त किया।
वहीं हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में सुधांशु गुप्ता 568/600 अंक प्राप्त कर जिले में 6वॉ स्थान प्राप्त किया। जिले में आठवां स्थान पर सूर्य प्रकाश कांदु का रहा जो 566 अंक अर्जित किया, छात्रों के इस सफलता पर विद्यालय संस्थापक रामहर्ष शर्मा ने शुभकामना दी हैं।वही विद्यालय प्रधानाचार्य विशंभर पांडेय ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस अवसर पर विद्यालय के विज्ञान अध्यापक बृजेश पांडेय, विनोद यादव ,शंभू यादव, दिनेश मणि त्रिपाठी, हरेंद्र विश्वकर्मा, गणेश विश्वकर्मा ,हरि नंद,संदीप पांडेय आदि ने बधाई देते हुए उज्ज्वलभविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!