LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़

देवरिया जिले में आज 166 कबाड़ की दुकानों की पुलिस ने की जांच

मेहरौना चौकी प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा ने दो और कस्बा चौकी प्रभारी दीपक सिंह ने दो दुकान चेक किया

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

देवरिया। जनपद देवरिया में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता, चोरी के मामलों पर प्रभावी अंकुश एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रांत वीर के निर्देशन में दिनांक 04 मई 2025 को जिलेभर में एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जिले में 166 कबाड़ की दुकानों की जांच की गई। जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में गठित विशेष पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित कबाड़ की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। चेकिंग के दौरान दुकानों में उपलब्ध स्क्रैप सामग्री का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया गया कि कहीं कोई चोरी की सामग्री तो नहीं है। साथ ही स्क्रैप विक्रेताओं से उनके व्यापार से संबंधित दस्तावेज जैसे खरीदी-बिक्री रजिस्टर, ग्राहक पहचान दस्तावेज, जीएसटी/लाइसेंस संबंधी प्रमाण आदि की जांच की गई।इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य चोरी की वारदातों, विशेषकर ट्रांसफार्मर, तार, लोहे के गेट, पाइप आदि जैसे सामानों की चोरी के बाद उन्हें कबाड़ के रूप में बेचे जाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाना है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में बिना अभिलेख या संदिग्ध सामग्री रखने वालों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!