LIVE TVउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

लार में पांच संदिग्ध लोग गिरफ्तार,मुर्शिदाबाद की बस पकड़ी गई

मेहरौना चौकी प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा ने की कार्रवाई

 

मेहरौना बार्डर पर पकड़ी गई बस

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

देवरिया। आखिरकार लगातार मुर्शिदाबाद से बिहार के रास्ते यूपी में संदिग्ध लोगों को लेकर पांचवी बार आई एक निजी बस लार पुलिस के हत्थे चढ़ गई। लगातार मीडिया में खबर आने के बाद देवरिया के एसपी विक्रांत वीर ने लार पुलिस को संदिग्ध बस पकड़ने के निर्देश दिए थे। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला भी दो दिन मेहरौना में वाहनों की जांच किए। संयोग से आज प्रभारी निरीक्षक उमेश वाजपेई के निर्देश पर मेहरौना में चौकी प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा ने सघन चेकिंग अभियान चलाया तो मुर्शिदाबाद की बस पुलिस के हत्थे चढ़ गई। पांच संदिग्ध लोगो के भी पकड़े जाने की खबरें हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है। उनके पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। सूत्र बताते हैं कि लार थाना क्षेत्र के सरकडा गांव के पास इस बस से कुछ सामान उतारा जाता था और कुछ ले जाया जाता था, लेकिन अभी इसका पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!