LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

प्रेमी संग मिल पत्नी ने फौजी पति के किए टुकड़े टुकड़े, पुलिस एनकाउंटर में प्रेमी धराया

ब्रेकिंग : बलिया

 

प्रेमी संग मिल पत्नी ने फौजी पति के किए टुकड़े टुकड़े, पुलिस एनकाउंटर में प्रेमी धराया

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बलिया। जिले के सिकंदरपुर में एक बदचलन औरत ने अपने प्रेमी के साथ मिल कर फौजी पति के टुकड़े टुकड़े करके उसके अंगों को अलग अलग जगह पर पालीथीन में रखकर फेंक दी थी।
हत्या के बाद फौजी के दोनों हाथ-पैर बगीचे में, सिर-धड़ कुएं में फेंका गया था। फौजी की बेटी ने पूरे हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया। उसके बाद पुलिस ने हत्या आरोपी प्रेमी अनिल यादव की पुलिस से मुठभेड़ हुई, जिसके पैर में गोली मारकर उसे पकड़ लिया गया। उसका एक साथी सतीश गिरफ्तार कर लिया गया है।घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के गांव खरीद के दियारे में शनिवार को पॉलिथीन में कटे हाथ-पैर मिलने के मामले में पुलिस छानबीन कर ही रही थी कि सोमवार को एक पुराने कुएं से शेष अंग भी बरामद हो गए। शव की शिनाख्त खेजुरी थाना क्षेत्र के हरिपुर निवासी देवेंद्र राम (62) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देवेंद्र राम बीआरओ (बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन) में इलेक्ट्रिशियन के पद पर तैनात थे। दिसंबर 2023 में सेवानिवृत हुए थे। इस मामले में देवेंद्र राम की पत्नी माया देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामला अवैध संबंधों से जुड़ा हुआ है। देवेंद्र राम के शव को उनके आवास से करीब 50 किमी दूर ठिकाने लगाया गया था। दोनों हाथ-पैर काटने के बाद शरीर के बाकी हिस्से को पॉलिथीन के बड़े थैले में भरकर कुएं में फेंका गया था।
देवेंद्र का परिवार डेढ़ दशक से बहादुरपुर (कोतवाली थाना क्षेत्र बलिया) स्थित मकान में रहता था। वह गांव में ही रहते थे। बड़ी बेटी अंजलि जयपुर में रहती है। दूसरी बेटी नोएडा और छोटी बेटी कोटा में परीक्षा की तैयारी करती है। दत्तक पुत्र विहान हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता है।
इस संबंध में अनिल झा, एएसपी उत्तरी का कहना है कि मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। इसके लिए परिजनों से पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह ने कहा है कि हत्या कर शव को छुपाने के लिए अलग-अलग स्थानों पर फेंका गया था। शरीर के अंगों को बरामद कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!