LIVE TVअपराधदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़

देवरिया में सीबीआई का छापा, बैंक मैनेजर गिरफ्तार

देवरिया जिले के बंगरा बाजार सेंट्रल बैंक का मामला

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

देवरिया। जिले के बंगरा बाजार में स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा पर सीबीआई का छापा पड़ा।  सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ऑफिसर प्रिंस कुमार झा को 15 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई टीम ने उसके ठिकानों पर छापेमारी भी की। गिरफ्तार आरोपी को शनिवार को राजधानी लखनऊ स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। बंगरा के मेराज आलम ने पांच लाख रुपये का मुद्रा लोन देने के बदले 20 हजार रुपये घूस मांगने की शिकायत की थी। उन्होंने सीबीआई से की शिकायत में कहा था कि उनकी बंगरा बाजार में जाकिर हुसैन अंसारी व मेराज आलम वस्त्रालय फर्म है।मेराज आलम के भाई का पांच लाख रुपये का मुद्रा लोन स्वीकृत हो गया था। वह पांच मई को बैंक में लोन की रकम निकालने गए तो ऑफिसर प्रिंस कुमार 20 हजार रुपये घूस मांगने लगा। मेराज ने इसकी शिकायत सीबीआई से की। सत्यापन में मामला सही पाए जाने पर एक टीम देवरिया भेजी गई थी। सीबीआई द्वारा उक्त ऑफिसर को अपनी गिरफ्त में लेकर लखनऊ जाने के बाद जिले में हड़कंप मचा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!