LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़

लार में अराजकता का आलम, बार में मार , कस्बा चौकी के पुलिसकर्मी लीपापोती में लगे

कानून का भय लोगों में हो चुका है समाप्त

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

देवरिया। पुलिस भले अपराध और अपराधियों पर अंकुश की बात करे लार क्षेत्र में कई प्रकार के युवकों के गैंग ऐसे हैं जिनमें कानून का भय नहीं है। मामला लार के पिपरा चौराहा से कुछ दूर स्थित गोल्डन बार में कुछ लोगों ने मार कर दिया। सेल्समैन का सर फट गया। बार की केबिन का कांच टूट गया। बार मालिक की तरफ से घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची थी। बार संचालक ने पुलिस को लिखित तहरीर दी।

मामला यह है कि छह युवक बार में गए। खाना और बीयर लिए। पैसा मांगने पर बार मैनेजर से उलझ गए। टीवी और केबिन का कांच तोड़ दिए। अभी तक कस्बा पुलिस ने एक भी आरोपी को पकड़ नहीं सकी है। लोगों का कहना है कि मामले की लीपापोती की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!