महाराजगंज

अपहृत लड़की को पुलिस ने 19वें दिन किया बरामद

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार महराजगंज

घर से गायब अपहृत लड़की को पुलिस ने 19 वें दिन बरामद कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। बरगदवां थाना क्षेत्र के गांव से एक नाबालिग लड़की 30 अप्रैल की शाम 4 बजे घर से बिना बताये कही चली गयी परिजन काफी खोजबीन किया लेकिन वह नहीं मिली तो इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने केस दर्ज कर टीम गठित कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई 19वें दिन पुलिस बरगदवां थाना क्षेत्र के ग्राम भगतपुरवां टोला पिपरहवां गांव से बरामद किया। इस संबंध में बरगदवां थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया की अपहृत लड़की को सकुशल बरामद कर परिजनों को सूचना दे दिया गया है। वन स्टाप रुम में महिला कांस्टेबल की देखरेख में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!