महाराजगंज

जमीन के बंटवारा को लेकर मारपीट, तीन पर मुकदमा

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज

श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़हरा बरईपार में जमीन बंटवारा की बात को लेकर मारपीट हो गई। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी गई तहरीर में बड़हरा बरईपार निवासी रहीश अहमद ने बताया है कि जमीन बंटवारा को लेकर विपक्षियों ने गाली देते हुए लाठी डंडा से मारा पीटा, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे है। जिससे मेरे लड़के को सर में आई है। इस मामले में श्यामदेउरवा पुलिस ने अतीक, भोलू, चुलबुल निवासी बड़हरा बरईपार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसओ अभिषेक सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में रहीश के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!