अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पेट्रोल छिड़क कर व्यक्ति को जलाने का किया गया प्रयास

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर किया हालत गंभीर

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, लक्ष्मीपुर, पुरन्दरपुर, महराजगंज
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मदरहा ककटही टोला सुल्तापुर में शनिवार की देर रात्रि दावत पर बुलाए गए एक 30 वर्षीय व्यक्ति पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दिया गया । जिससे व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया सूचना पर परिजनों ने आनन फानन में इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया जहां से उसे रविवार की दोपहर बाद पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया । व्यक्ति आग से इतना झुलस गया है कि जिंदगी और मौत से जूझ रहा है ।
उक्त गांव निवासी नसीर अहमद द्वारा रविवार को पुरंदरपुर थाने में दी गई तहरीर में लिखा गया है कि उनका भतीजा असलम जिसके पिता का साया पहले ही उठ गया है गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा दावत पर बुलाया गया था दावत पर भोजन के लिए असलम देर रात्रि पहुंचा था। अचानक यह पता चला कि दावत देने वाले व्यक्ति ने अन्य तीन लोगों के साथ मिलकर असलम के ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दिया जिससे असलम बुरी तरह झुलस गया। इस बात की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई तत्काल परिजनों ने इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए । जहां के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया ।वहीं रविवार की दोपहर बाद मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने भी हालत की गंभीरता को देखते हुए असलम को लखनऊ के लिए रेफर कर दिए ।जहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है ।इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष पुरंदरपुर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!