ब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने लगाई फांसी , मौके पर पहुंची फरेंदा पुलिस

महराजगंज – फरेंदा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा मुजहना टोला धुसिया निवासिनी 35 वर्षीय ज्योति पत्नी वीर बहादुर ने अपने घर के टीन शेड में बने कुंडी में दुपट्टे से मंगलवार को दिन में 2:30 बजे के लगभग फांसी लगा ली, घटना की जानकारी तब हुई जब पति खेत से लौट कर घर आया। मृतक ज्योति के दो लड़के और दो लड़कियां हैं जिसमें बड़ी लड़की का उम्र 12 साल है। घटना से परिजनों का रो रो के बुरा हाल है।घटनास्थल पर पहुंचे अन्य ग्रामीणों ने दबे जुबान बताया है कि ज्योति का परिवार किसी प्राइवेट बैंक से कुछ कर्ज लिए था, जिसको बार-बार जमा करने का दबाव बना रहे थे। इस मामले में फरेंदा पुलिस का कहना है कि अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और न हीं तहरीर मिला है, शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाई की जायेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!