LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़

यूपी में जिलाधिकारी स्थानांतरित

स्वाभिमान जागरण

लखनऊ। यूपी सरकार ने चार जिलों- पीलीभीत, बलिया, हरदोई और महाराजगंज के डीएम को स्थानांतरित किया है।  हरदोई डीएम मंगला प्रसाद सिंह को बलिया डीएम बनाया गया है। बलिया डीएम प्रवीण कुमार को संयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) के पद पर भेजा गया है। महराजगंज डीएम अनुनय झा को हरदोई डीएम बनाया गया है। संतोष शर्मा अब महराजगंज के डीएम होंगे। संतोष अभी अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और अयोध्या के नगर आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। जल निगम के संयुक्त प्रबंध निदेशक ज्ञानेंद्र सिंह को पीलीभीत डीएम बनाया गया। पीलीभीत डीएम संजय सिंह अब विशेष सचिव, संस्कृति विभाग और निदेशक धर्मार्थ कार्य होंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!