सड़कों पर जाम में हांफते राहगीर, सुबह सब्जी मंडी तो शाम को हाड्रिल तिराहा पर दुर्गति झेल रहे आम आदमी
कस्बा चौकी प्रभारी छुट्टी पर, तो दीवान कस्बा में झांकने तक नहीं पहुंचे

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। लार कस्बा के जाम की समस्या आम है, पहले पुलिस सूचना पर तुरंत पहुंचकर आवागमन दुरुस्त करा देती थी। इधर दो दिनों से इस कस्बे का कोई माई बाप नहीं है। चौकी प्रभारी दीपक सिंह छुट्टी पर हैं, तो दीवान जी थाने के आवास से कस्बा में नहीं निकले। सुबह लगभग नौ बजे से दस बजे तक सब्जी मार्केट के गेट पर भयंकर जाम लगा। इधर शाम को कस्बा के हाइड्रिल तिराहा पर जाम छलकाने वालो ने सड़क पर ही कार खड़ी कर कार में ही बार का मजा ले रहे हैं। कहीं कोई पुलिसकर्मी यहां नहीं दिख रहा। बिहार के नंबर की कई गाड़ियों यहां सड़क पर ही खड़ी हैं और शराब की दुकानों से लेकर अपने वाहनों तक शराब के शौकीन भीड़ लगाए हैं। आम आदमी का सड़क से गुजरना मुश्किल हो गया है।
पुलिस विभाग को चाहिए कि कस्बा चौकी प्रभारी जब तक छुट्टी पर है उनकी जगह पर कोई वैकल्पिक व्यवस्था करें। कस्बा में तैनात सभी पुलिसकर्मियों की सामूहिक जिम्मेदारी बनती है कि नगर में आम लोगों आवागमन में कोई दिक्कत न हो।



