LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़

देवरिया में वाहन चोरी की बढ़ी घटनाएं, बरात, कोर्ट व दरवाजे से वाहन उठा रहे चोर

कई मामले में वाहन चोरी के केस दर्ज

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

देवरिया। पुलिस की तमाम चेकिंग के बावजूद जिले में वाहन चोर सक्रिय हैं। शादी समारोह से बोलेरो, कोर्ट से बाइक, दरवाजे से ई रिक्शा चोरी हो गए। एक दो नहीं इस माह जिले में वाहन चोरी के दर्जनों मामले प्रकाश में आए, कई मामलों में पुलिस ने विभिन्न थानों में वाहन चोरी के केस भी दर्ज किए हैं।

सलेमपुर की शोभा सिंह पत्नी बृजेश सिंह की बोलेरो नंबर up 52 ab 1499 बेलपार पंडित भाटपार में एक शादी समारोह में गई थी, चोरों ने वहीं से उड़ा दिया। भाटपार में केस दर्ज हुआ। ग्राम बनरही भटनी के हरिंदर यादव पुत्र रामनारायण यादव की बोलेरो यूपी 52 à h 9708 एक शादी समारोह में भाटपार रानी के फुलवारिया गई थी। चोरों ने उड़ा दिया। भाटपार में केस दर्ज हुआ। गंगाधर धर शुक्ला, देवरिया खास की बाइक यूपी 53 x 1983 देवरिया से गायब हो गई। देवरिया कोतवाली में केस दर्ज हुआ। मोनू दुबे परसिया का ई रिक्शा यूपी 52 a t 8232 उनके दरवाजे से ही चोरी हो गया। कोतवाली में केस दर्ज है। आफताब आलम रानीघाट का ई रिक्शा u p 52 a t 5561 दरवाजे से ही चोरी हो गया। कोतवाली में केस दर्ज हुआ। पडौली, घांटी निवासी बद्रीनारायण कुशवाहा की बाइक देवरिया के दीवानी न्यायालय परिसर से चोरों ने उड़ा दिया। उनकी बाइक का नंबर u p 52 aj 2252 है। कोतवाली में वाहन चोरी का केस दर्ज हुआ। तमकुही राज निवासी हरदेव प्रसाद पुत्र रामजश अपनी बाइक संख्या u p 53 d z 3730 से देवरिया आए थे, एक मॉल के सामने बाइक खड़ी कर खरीददारी करने गए, लौट के आए तो बाइक गायब थी। कोतवाली में केस दर्ज कराए। इस सप्ताह देवरिया जिले में दर्जनों वाहन चोरी की घटनाएं हुई हैं। जिले में मार्निंग वॉक के समय से लेकर रात तक अलग अलग समय पर पुलिस द्वारा वाहनों चेकिंग के अभियान चलते हैं, इसके बावजूद वाहन चोर गिरोह सक्रिय है। समझा जाता है कि चोरी के वाहनों के नंबर प्लेट बदल के बिहार में शराब तस्करी के कार्य में प्रयुक्त किया जा रहा है। पूर्व में पुलिस ने शराब बरामदगी में कई ऐसे वाहन पकड़े जो चोरी के पाए गए।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!