पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाए जाने के मामले में हत्या की धारा की बढ़ोतरी ।
सभी आरोपित भेजे गए जेल

- *महराजगंज में पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाया जाने का मामला
स्वाभिमान जागरण संवाददाता, लक्ष्मीपुर, पुरन्दरपुर, महराजगंज
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मदरहा ककटही टोला सुल्तापुर में 17 मई की देर रात्रि दावत पर बुलाए गए एक 30 वर्षीय युवक पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दिए जाने के मामले में गांव के ही चार नामजद आरोपितों के विरुद्ध रविवार को हत्या की धारा की बढ़ोतरी करते हुए सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।
उक्त गांव निवासी नसीर अहमद द्वारा 19 मई को पुरंदरपुर थाने में दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया था । आरोप था कि उनका भतीजा असलम गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा दावत पर बुलाया गया था दावत पर भोजन के लिए असलम देर रात्रि पहुंचा था। अचानक यह पता चला कि दावत देने वाले व्यक्ति ने अन्य तीन लोगों के साथ मिलकर असलम के ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दिया जिससे असलम बुरी तरह झुलस गया था । इस बात की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई थी तत्काल परिजनों ने इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए थे । जहां के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया था । 22मई की देर रात्रि असलम ने इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में दम तोड़ दिया था ।नामजद आरोपित
मुमताज,अखरूजमा ,अनवर व सोनू के विरुद्ध मारपीट व प्राण घातक हमला किए जाने का मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस विवेचना कर रही थी असलम की इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद हत्या की नई धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता की बढ़ोतरी करते हुए नामजद चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर रविवार को रिमांड मजिस्ट्रेट सिविल जज जूनियर डिवीजन महराजगंज आसिफ नवाज खान के समक्ष पेश किया गया जहां से चारों आरोपितों को जेल भेज दिया गया ।



