दो वर्ष पूर्ण होने पर चेयरमैन व भा ज पा नेता राकेश जायसवाल ने पत्रकारों के समक्ष गिनाई अपनी उपलब्धियां।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज
महराजगंज।
नगर पंचायत बृजमनगंज में भाजपा नेता व चेयरमैन राकेश जायसवाल द्वारा अपना कार्यकाल दो वर्ष पूरा होने पर पत्रकारों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की जानकारी दी गई।
नगर अध्यक्ष ने कहा कि पिछले दो वर्षों में नगर पंचायत के प्रत्येक वार्ड में जहां सडक नहीं था जहां सडके टूटी फूटी थी वहां सीसीरोड, इंटरलॉकिंग का बेहतर कार्य कराया गया। हर गली में प्रकाश के साथ सफाई की व्यवस्था कराई गई है। चेयरमैन ने विकास कार्यों का ब्योरा देते हुए नगर पंचायत की उपलब्धियां बताई और कहा कि मैरेज हाउस, बैडमिंटन कोर्ट, बास्केटबाल कोर्ट का निर्माण,बच्चों के लिए पार्क का निर्माण पीने के लिए एटीएम मशीन एमआरएफ सेंटर ,स्वागत गेट, बनहा मे अंतेष्टि स्थल,गौशाला निर्माण, पुलिया निर्माण, मंदिर निर्माण, आलमाइटी पब्लिक स्कूल एवं रामबक्श शांति देवी स्कूल व महात्मा गांधी इंटर कालेज में शौचालय निर्माण, तालाब, पोखरा निर्माण,नगर पंचायत में कराया गया । इस प्रकार 100 से भी अधिक बडे कार्य नगर पंचायत में कराये जा चुके हैं। नगरवासियों की मूलभूत सुविधाओं को हर हाल में मुहैया कराया जाएगा।उन्होंने ईओ सुरभि मिश्रा, समस्त सभासद, कार्यालय कर्मचारी एवं सफाई कर्मचारियों का आभार जताया तथा क्षेत्र की जनता को भरोसा दिलाया कि जो भी अधूरे कार्य हैं उन्हें अपने तीन वर्षों के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश सरकार माननीय योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरा कर आदर्श नगर पंचायत का दर्जा दिलाने का कार्य करेंगे।क्षेत्र की जनता के लिए उनके सुख दुःख में 24 घंटे मौजूद रहने का काम किया है।नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने प्रेस वार्ता कर नगरवासियों के सहयोग और विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा,
“आज का यह अवसर मेरे लिए केवल खुशी का नहीं, जिम्मेदारी का भी दिन है। बीते दो वर्षों में हम सबने मिलकर नगर के विकास के कई कार्यों को जमीन पर उतारा। चाहे वह सड़कों का निर्माण हो, जल निकासी की व्यवस्था, सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना या नगर को सुंदर और स्वच्छ बनाने की दिशा में उठाए गए कदम—हर कार्य में जनता का सहयोग मिला। मैं आप सभी का दिल से धन्यवाद देता हूं।”
उन्होंने आगे कहा,
“मेरे लिए यह पद सत्ता नहीं, सेवा का माध्यम है। हम आगे भी जनभावनाओं का सम्मान करते हुए नगर को एक आदर्श नगर पंचायत के रूप में विकसित करने के लिए संकल्पबद्ध हैं।”
इस मौके पर नगर पंचायत के कर्मचारियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और अध्यक्ष के नेतृत्व की सराहना की।
इस मौके पर सभासद झीनक विश्वकर्मा,अनूप चौरसिया, झीनक चौधरी,वरिष्ठ लिपिक रमेश चौधरी



