उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

अनियमितता को लेकर दो डाक कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार, महराजगंज

सिसवा स्थित डाकघर मे कर्मियों द्वारा अनियमितता की मामले में विभागीय कार्रवाई में विभाग ने एक कर्मी को निलंबित व एक क दूसरे जगह स्थानांतरित करने का मामला प्रकाश में आया हैं।

सिसवा डाकघर में आधार संबंधित लगातार आ रहे शिकायतों व एक महत्वपूर्ण पत्र पासपोर्ट के गायब हो जाने के संदर्भ व आधार सुधार व नए आधार बनाये जाने को लेकर सरकारी शुल्क से अधिक रूपये लिए जाने सहित अन्य मामलो में विभागीय जाँच में दोषी पाए जाने के उपरांत विभाग ने डाकघर में तैनात कर्मी को निलंबित कर दिया वही दूसरे कर्मी को दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया हैं।इस संबंध में प्रवर अधीक्षक डाकघर बाल कृष्ण पांडेय ने बताया कि जांच में आधार गड़बड़ी व अन्य कई शिकायतों में सत्यता पाए जाने के उपरांत कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!